अवलोकन
हनुमान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद तेजा सज्जा एक नई फिल्म Mirai में नजर आने वाले है जो कि एक एक्शन, एडवेंचर और साइंस-फाई फिल्म होने वाली है जिसे कार्तिक गायत्मनेनी डायरेक्ट करेंगे। अपनी फिल्म को लोकप्रिय बनाने के ये आठ भाषाओं में रिलीज होगी इसका टीजर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक योद्धा (Mirai जिसका किरदार तेजा सज्जा निभा रहे हैं) के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे नौ रहस्यों की रक्षा का कार्य सौंपा जाएगा। ये कहानी प्रचंड राजा अशोक सम्राट और उनके नौ रहस्यों पर आधारित होने वाली है, जो कलिंग युद्ध के बाद प्रकट हुए थे। इन रहस्यों की रक्षा करने के लिए पीढ़ियों से ही नौ योद्धाओं को नियुक्त किया जाता है, और फिल्म की कहानी में एक महान युद्ध का वर्णन किया जाएगा जो इन रहस्यों की रक्षा के लिए Mirai (तेजा सज्जा) लड़ेंगे।
कलाकार समूह
01. तेजा सज्जा
02. रितिका नायक
03. मनोज कुमार मंचू
04. श्रीराम रेड्डी पोल्सने
05. कौशिक मेहता
06. तंजा किलर (सिर्फ क्रेडिट)
फिल्म की रिलीज डेट
तेजा सज्जा की फिल्म का रिलीज डेट पहले 18 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया लेकिन किसी कारण के वजह से ये फिल्म 1 अगस्त 2025 को पूरे इंडिया में रिलीज होगा।
फिल्म की भाषाएं
Mirai एक तेलुगु फिल्म है जिसका पूरा टाइटल Mirai - The Super Yodha है ये फिल्म अपने दर्शक को बढ़ाने के लिए 7 और भाषाओं में रिलीज होगी जिसमें -
01. कनाडा - इंग्लिश
02. चाइना - मंडारिन
03. इंडिया - बंगाली
04. इंडिया - हिन्दी
05. इंडिया - कन्नड़
06. इंडिया - मलयालम
07. इंडिया - तमिल
भाषाएं शामिल है दर्शक अपने भाषा के हिसाब से फिल्म देख और समझ सकते हैं।
फिल्म का बजट
खबरों की माने तो फिल्म Mirai का बजट लगभग ₹600,000,000 बताया जा रहा है लेकिन iMDB के मुताबिक इस फिल्म का बजट लगभग ₹400,000,000 है।
अस्वीकरण
पोस्टर, बैकड्रॉप और प्रोफ़ाइल चित्र जैसी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए उचित उपयोग दिशानिर्देशों के तहत संबंधित फ़िल्मों और टीवी शो का प्रतिनिधित्व करने के लिए है। हम सोशल मीडिया, विशेष रूप से ट्विटर से जानकारी एकत्र करते हैं। हम कॉपीराइट धारकों द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदान की गई केवल आधिकारिक सामग्री का उपयोग करने का प्रयास करते हैं।