अवलोकन (सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम)
सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम 2023 मे आई सालार मूवी की सिक्वल होने वाली है जो 2023 में रिलीज होने वाली प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है जिसने मात्र 4 हफ्तों में 600+ करोड़ की कमाई कर चुकी थी लगभग एक साल हो चुके है सालार मुवी के फिर भी Hotstar और अन्य ओटीटी प्लेटफार्म पर लगातार ट्रेडिंग में रही है ।
सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम का अनाउंसमेंट सालार मुवी के एंड में ही हो चुका है जिसे प्रशांत नील 2025 तक सिनेमा घरों में लाने वाले हैं। जिसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और अन्य एक्टर नजर आने वाले हैं।
कलाकार समूह (सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम)
01. प्रभास : प्रभास एक निर्वासित राजकुमार, देवरथ "देव" रायसर के रूप में।
02. पृथ्वीराज सुकुमारन : खानसर के वर्तमान राजकुमार वरदराज "वरदा" मन्नार के रूप में पृथ्वीराज सुकुमारन।
03. श्रुति हासन : आद्या कृष्णकांत के रूप में श्रुति हासन।
04. जगपति बाबू : जगपति बाबू राजा मन्नार के रूप में।
05. ईश्वरी राव : देवा की माँ के रूप में ईश्वरी राव।
06. बॉबी सिम्हा : भारवा के रूप में बॉबी सिम्हा।
07. श्रीया रेड्डी : श्रीया रेड्डी राधा राम मन्नार के रूप में।
08. रामचन्द्र राजू : रुद्र मन्नार के रूप में रामचन्द्र राजू।
09. माइम गोपी : माइम गोपी बिलाल के रूप में।
10. टीनू आनंद : टीनू आनंद गायकवाड़ "बाबा" के रूप में।
11. प्रमोद पंजू : बच्ची राजा मन्नार के रूप में प्रमोद पंजू।
12. रमण : रमण रिंदा के रूप में।
13. देवराज : देवराज ओम के रूप में।
14. नवीन शंकर : पंडित के रूप में नवीन शंकर।
15. ब्रह्माजी : ब्रह्माजी बाली के रूप में।
16. शफ़ी : शफ़ी धीरू के रूप में।
17. मधु गुरुस्वामी : हजारे के रूप में मधु गुरुस्वामी।
18. सौरव लोकेश : चीका के रूप में सौरव लोकेश।
19. रवि भट्ट : रवि भट्ट कृष्णकांत के रूप में।
20. झाँसी : ओबुलम्मा के रूप में झाँसी।
21. संपत राम : वेधा के रूप में संपत राम।
फिल्म की कहानी (सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम)
सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम की कहानी कैसी होगी क्या सालार पार्ट 1 से अलग होगी या सीजफायर के हटने के बाद और देवा और वरदा में दुश्मनी कैसी हुई ये सब दिखाया जाएगा।
जैसा कि आप जानते है वर्तमान में देवा एक गांव में अपनी मां के साथ सभी से छुप कर रहता है तभी अचानक कृष्णकांत की बेटी आद्या अपनी मां की आस्तियां बहाने कृष्णकांत को बिना बताए इंडिया आ जाती है जिसका पता राधा राम मन्नार को हो जाता है जो कई सालों से बदला लेने के लिए कृष्णकांत को ढूंढ रही थी। कृष्णकांत सुरक्षा के लिए आधा को देवा के पास भेज देता है और कहता है वादा निभाने का समय आ गया है। देवा आधा के लिए खुद की बनाई सील को रोक देता है आधा बिलाल के साथ चली जाती है और कहानी पूछती है तभी बिलाल उसे खानसार की कहानी सुनाता है जिसमे वरदा और देवा की दोस्ती और गद्दी के लिए खून खराबा होता है गद्दी पाने के लिए सभी वरदा को मारना चाहते थे तभी सीजफायर लागू हो जाता है लेकिन देवा के साथ वरदा खुद सीजफायर को हटाने के लिए वोट दे देता है सभी गद्दी पाने के लिए अपनी अपनी सेना बुलाते है वरदा देवा को और रुद्रा बुलाता है पंडित को जो देवा को बरारी का टक्कर दे सकता है तभी बिलाल बताता है कि देवा ही खानसार की गद्दी का असली हकदार है जिसके पिता को वरदा के पिता राजा मन्नार मार देते है
सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम में ये दिखाया जाएगा कि आखिर ऐसा कौन सा वादा देवा ने कृष्णकांत से किया था और क्यों? इसी के साथ पार्ट 2 में फुल एक्शन होने वाला है देवा और पंडित के बीच जो कि देवा की ही जैसे खतरनाक और पावरफुल है हमे वर्तमान में राजा मन्नार नहीं दिखते इसका मतलब देवा राजा मन्नार को खत्म कर अपने पिता के मौत का बदला ले लेता है वर्तमान में वरदा ही खान सार का कर्ता धर्ता होता है तो देवा ने शायद अपनी गद्दी दोस्ती के खातिर वरदा को दे देता होगा। देवा और वरदा के बीच की दुश्मनी का कारण उसका आधा पागल भाई होगा जिसके बारे में वरदा देवा का बताता है कि ये मेरा जान है इसके लिए मैं किसी को भी मार सकता हु शायद वरदा के भाई को गलत काम करते हुए देवा ने देख लिया होगा और उसे मार दिया होगा जिसके कारण दोनों में दुश्मनी हो जाता है और वरदा देवा को मारने के लिए प्लान बनाता है जिसमें कृष्णकांत देवा को खान सार से बाहर निकलने में मदद करता होगा और वरदा की तरह देवा कृष्णकांत को भी वादा करता होगा।
वैसे आप सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम में क्या देखना चाहते है
बजट और रिलीज डेट (सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम)
प्रशांत नील ने कहा है कि सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है जिसका बजट 500+ करोड़ भी हो सकता है
सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम की रिलीज डेट फिलहाल अभी सामने नहीं आई है सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर का कहना है कि पार्ट 2 की शूटिंग 25% पार्ट 1 के साथ ही हो चुकी थी और बाकी का शूटिंग 2024 में ही स्टार्ट हो चुकी है तो 2025 के लास्ट तक सिनेमा घरों में मूवी देखने को मिल सकती है।
अन्य जानकारी (सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम)
निर्देशक : प्रशांत नील
कहानी : प्रशांत नील
छायांकन : भुवन गौड़ा
संपादक : उज्जवल कुलकर्णी
संगीत : वारिकुप्पला यादगिरी
निर्माता : विजय किरंगदूर
उत्पादन : होम्बले फिल्म्स
गीत : वारिकुप्पला यादगिरी
गायक : सुधा, गीता माधुरी, वारिकुप्पला यादगिरी
कला निर्देशन : शिवकुमार जे
अस्वीकरण
पोस्टर, बैकड्रॉप और प्रोफ़ाइल चित्र जैसी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए उचित उपयोग दिशानिर्देशों के तहत संबंधित फ़िल्मों और टीवी शो का प्रतिनिधित्व करने के लिए है। हम सोशल मीडिया, विशेष रूप से ट्विटर से जानकारी एकत्र करते हैं। हम कॉपीराइट धारकों द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदान की गई केवल आधिकारिक सामग्री का उपयोग करने का प्रयास करते हैं।
ये पोस्टर ट्विटर हैंडल @SalaarTheSaga से लिया गया है