अवलोकन
सिकंदर सलमान खान की आगामी फिल्म है जो ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाला है ये सलमान खान की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होने वाला है ए. आर. मुरुगादॉस ने फिल्म का निर्देशन किया है और फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है जिसमे सलमान खान दो पहलू में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की ज्यादा जानकारी गोपनीय रखी गई है ताकि दर्शकों की उत्सुकता बनी रहे हालांकि इस फिल्म की आधिकारिक टीजर 28 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दिया था जिसने मात्र 24 घंटे के अंदर 48M व्यूह हासिल किए थे फिल्म का ट्रेलर आने वाली दिनों में रिलीज किया जाएगा ताकि दर्शकों में फिल्म देखने की उत्सुकता बनी रहे।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी को गोपनीय रखा गया है लेकिन कुछ खबरों के माने तो सिकंदर मे सलमान खान एक जोशीले युवा का रोल निभाएंगे जो भ्रष्टाचार के शक्तिशाली नेटवर्क से लड़ता है इस फिल्म में सलमान खान दो पहलू या कहलो दो भूमिकाओं में नजर आएंगे जिसमें पहला भूमिका -
• यह है कि सलमान खान बिज़नेस मैन के किरदार में नजर आएंगे और दूसरा भूमिका मे
• सलमान खान नौजवान वायलेट दबंग किस्म के किरदार में होंगे
इस फिल्म में सलमान खान भ्रष्टाचार के खिलाफ दबंग तरीके से लड़ेंगे और समाज के भोले भाले लोगों को भ्रष्टाचार से बचाएंगे।
कलाकार समूह
01. सलमान खान - सलमान खान फिल्म के मुख्य अभिनेता जोकि सिकंदर के किरदार में नजर आएंगे।
02. रश्मिका मंडाना - रश्मिका मंडाना फिल्म की मुख्य अभिनेत्री और सलमान खान की साथी होगी।
03. काजल अग्रवाल - काजल अग्रवाल फिल्म में अभिनेत्री होगी।
04. सुनील शेट्टी - सुनील शेट्टी विलेन और सलमान खान के दुश्मन के रूप में ।
05. शरमन जोशी
06. प्रतीक बब्बर
07. सत्या राज
08. नवाब शाह
09. चैतन्य चौधरी
10. अंजनी धवन
11. वत्सन चक्रवर्ती
ये सारे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म फैक्ट
सिकंदर' की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और अन्य स्थानों पर की गई है, जिसमें कई एक्शन दृश्यों को फिल्माया गया है। फ़िल्म के सेट पर सलमान ख़ान को एक एक्शन सीन के दौरान पसली में चोट भी लगी थी, लेकिन उन्होंने जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू कर दी।
फ़िल्म के संगीत अधिकार ज़ी म्यूजिक कंपनी ने खरीदे हैं।
रिलीज डेट और बजट
यह फ़िल्म 28 मार्च 2025 को ईद-उल-फ़ितर के अवसर पर विश्वभर में रिलीज़ होने वाली है।
सिकंदर सलमान खान की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होने वाला है जिसका बजट लगभग 400 करोड़ बताया जा रहा है।
अन्य जानकारी
निर्देशक - ए. आर. मुरुगादॉस
पटकथा - ए. आर. मुरुगादॉस
डायलॉग - रजत अरोरा, हुसैन दलाल, अब्बास दलाल
कहानी - ए. आर. मुरुगादॉस
पप्रोड्यूसर - साजिद नाडियाडवाला
छायांकन - तिर्रु
एडीटिंग - विवेक हर्षण
म्यूजिक - प्रीतम और संतोष नारायणन
प्रॉडक्शन हाउस - नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट
डिस्ट्रीब्यूटर - पेन मरुधर एंटरटेनमेंट
देश - इंडिया
भाषा - हिन्दी
अस्वीकरण
पोस्टर, बैकड्रॉप और प्रोफ़ाइल चित्र जैसी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए उचित उपयोग दिशानिर्देशों के तहत संबंधित फ़िल्मों और टीवी शो का प्रतिनिधित्व करने के लिए है। हम सोशल मीडिया, विशेष रूप से ट्विटर से जानकारी एकत्र करते हैं। हम कॉपीराइट धारकों द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदान की गई केवल आधिकारिक सामग्री का उपयोग करने का प्रयास करते हैं।